सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers Outraged by Disregard for Standards in Construction Work Tear Up 50 Meters of Road in Pilibhit

Pilibhit News: निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी से भड़के ग्रामीण, 50 मीटर तक सड़क उखाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में मझोला-ड्यूनीडैम सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने 50 मीटर तक सड़क उखाड़ दी। जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता मौके पर पहुंची और जेसीबी से सड़क की परत हटवा दी। 

Villagers Outraged by Disregard for Standards in Construction Work Tear Up 50 Meters of Road in Pilibhit
घटिया निर्माण के कारण सड़क की परत हटाई गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में करीब नौ करोड़ की लागत से बन रही मझोला-ड्यूनिडैम सड़क में मानकों की अनदेखी पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। मंगलवार को सड़क पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने करीब 50 मीटर तक सड़क उखाड़ दी। बाद में पहुंची लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता (एई) ने जेसीबी से सड़क की परत उखड़वाई। 

Trending Videos


लंबे समय से जर्जर पड़ी मझोला से ड्यूनीडैम जाने वाली आठ किलोमीटर सड़क का एफडीआर तकनीकी से निर्माण कराया जा रहा है। इस पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायतें भी आ रही थीं। मंगलवार सुबह ग्रामीण भड़क गए। कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क उखाड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है सड़क पर सामग्री तय मात्रा के अनुसार नहीं डाली जा रही है। सोमवार की रात कराए गए कार्य में सड़क पर सेमी लेयर ही नहीं डाली गई। जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग की एई अनामिका मौके पर पहुंचीं और रात के समय डाली गई परत को जेसीबी से हटवाकर दोबारा काम कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed