{"_id":"69cb9066ce8a5980340f5dd2","slug":"video-traders-stage-protest-against-smart-meters-in-pilibhit-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:44 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और तकनीकी समस्याओं के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी एकजुट होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर को लेकर आपत्तियां जताईं और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि बिजली निगम की ओर से लगाए जा रहे नए स्मार्ट मीटर में कई गड़बड़ियां हैं। उन्होंने कहा कि मीटरों की रीडिंग अत्यधिक तेज आ रही है, जिससे उपभोक्ताओं के बिल बढ़ रहे हैं। इसके अलावा सर्वर संबंधी समस्याओं के चलते उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़कर आ रहे बिल के संशोधन के लिए उपभोक्ता इधर उधर भटकने को मजबूर है। कई अन्य समस्याएं भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।