सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gas pipe leakage causes fire in house, loss of lakhs

Pilibhit News: गैस पाइप लीकेज से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 19 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gas pipe leakage causes fire in house, loss of lakhs
धनकुना अड्डे के पास सिलेंडर में आग लगने के बाद जला हुआ घरेलू सामान।फोटो स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
न्यूरिया। गांव धनकुना में बुधवार की सुबह गैस चूल्हे पर पानी गर्म करने के दौरान अचानक लीकेज होने से आग लग गई। इस हादसे से परिवार में अफरातफरी मच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक नकदी सहित हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Trending Videos

गांव के बाबूराम के मकान में निचले हिस्से में जूते-चप्पल की दुकान है। ऊपर बने कमरे में वह परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे गैस चूल्हे पर पानी गर्म करते समय अचानक गैस पाइप में लीकेज होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलने लगा। इससे परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। गृहस्वामी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका नहीं मिला। घर में रखे दो मोबाइल फोन, करीब 90 हजार की नकदी, बेटा-बेटी की अंकपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि किसी तरह परिवार के सभी सदस्यों को ऊपर से बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
आग लगते ही परिवार के लोग घबरा गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही मझोला चौकी इंचार्ज अतुल चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया। चौकी इंचार्ज के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलिंडर के पाइप में रिसाव माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed