Pilibhit News: परिवार के खाने में मिलाईं नशे की गोलियां, फिर रात में प्रेमी संग मिलकर युवती ने की ये वारदात
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने नकदी और जेवर चुरा लिए। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की जांच में मामला खुला तो परिवार के लोग हैरान रह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चोरी के रुपये और आभूषण बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने घटना का खुलासा किया।
बृहस्पतिवार को शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। शिक्षक ने कहा था कि बुधवार की रात घर में घुसे चोरों ने घर की अलमारी में रखी 10 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
पूछताछ में युवती ने कबूली घटना
घटना की जानकारी पुत्री की आंख खुलने पर हुई। युवती पहले छह चोरों को देखे जाने की जानकारी दे रही थी। हालांकि पुलिस के अनुसार, आधे घंटे की पूछताछ युवती ने कई बार अपने बयान बदले थे। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा कर गांव में कई साल से दुकान खोलकर चिकित्सा कार्य कर रहे गांव चंदिया हजारा के झोलाछाप प्रशेन सरकार और युवती को गिरफ्तार कर चोरी के 10 हजार रुपये और जेवरात बरामद कर लिए।
सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्या ने बताया कि युवती का झोलाछाप से सात वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने घर से भागने की तैयारी की थी। इसके चलते युवती के घर पहुंचे झोलाछाप ने मिलीभगत से चोरी की थी।
घर में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे आभूषण, नकदी
चोरी का आरोपी गांव चंदिया हजारा का प्रशेन सरकार शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। उससे युवती का प्रेम-प्रसंग सात वर्षों से चल रहा था। चोरी की कुछ नकदी और आभूषण प्रशेन साथ ले गया था, जबकि कुछ नकदी और आभूषण युवती ने अपने ही घर में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे।
भोजन में दे दी थी नशे की गोली
पुलिस पूछताछ में पता लगा कि झोलाछाप का युवती के घर आना जाना था। परिवार के किसी सदस्य के साधारण बीमार होने पर वह पहुंच जाता था। मंगलवार को भी बीमार होने की जानकारी देकर युवती ने झोलाछाप को बुलाया था। युवती के पिता ने बताया कि घटना की रात को परिजनों को खाने में नशा दे दिया गया था। इसके चलते सभी गहरी नींद में सो गए थे।