{"_id":"6a784e75d2636f0fa205c93b","slug":"video-pradhan-ishtiyaq-alvi-welcomed-the-kanwariyas-and-showered-flowers-on-them-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कांवड़ियों का किया स्वागत, बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कांवड़ियों का किया स्वागत, बरसाए फूल
Mukesh Kumar
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:25 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के गांव मुसेली के ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने रविवार को मीरपुर क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों एवं शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ग्राम प्रधान ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया और सभी शिवभक्तों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति ग्राम प्रधान का आत्मीय व्यवहार देखने को मिला। शिवभक्तों ने भी पुष्पवर्षा और स्वागत के लिए ग्राम प्रधान का आभार जताया। मौके पर मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने वाले इस पहल की सराहना की। ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। शिवभक्तों की सेवा और उनका स्वागत करना सौभाग्य की बात है। समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव हमेशा कायम रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।