सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Haryanvi singer Komal Chaudhary performed at Amar Ujala Musical Night in Pilibhit

म्यूजिकल नाइट: पीलीभीत में हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी ने बिखेरा सुरों का जादू, गीतों पर झूमे शहरवासी

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी के मैदान में सोमवार रात हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी ने समां बांधा। मौका था अमर उजाला के म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का, जिसमें कोमल चौधरी ने प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर शहरवासी झूम उठे। 

Haryanvi singer Komal Chaudhary performed at Amar Ujala Musical Night in Pilibhit
हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में अमर उजाला म्यूजिकल नाइट में सोमवार शाम हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी ने सुरों का जादू बिखेरा। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रमाणपत्र देकर हौसला अफजाई की। शहर की अशोक कॉलोनी के मैदान में आयोजित म्यूजिकल नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने दीप जलाकर किया। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

Trending Videos

Haryanvi singer Komal Chaudhary performed at Amar Ujala Musical Night in Pilibhit
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे - फोटो : संवाद
हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी स्टेज पर पहुंचीं और मेरी खातिर गोली चले एनसीआर में.. गीत सुनाया तो दर्शक झूम उठे। रे गांव से गोरी यो मुंह ढकना पड़ेगा, लांबा लांबा घूंघट करना पड़ेगा। गीत सुनते ही तालियों और सीटी की आवाजें भी गूंजने लगीं। इसके बाद उन्होंने 'तीन-चार बटन शर्ट के, हो जरा सी बदमाशी में' गीत सुनाया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कार्यक्रम आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई देते हुए कहा कि  सेवा के कई सारे माध्यम हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र में अपना कार्य है। माधोटांडा मार्ग के फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति मिलने वाली है। रोडवेज बस अड्डे के लिए कचहरी के पास जमीन आवंटित कराई है। जल्द ही शहर को आधुनिक बस अड्डा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Haryanvi singer Komal Chaudhary performed at Amar Ujala Musical Night in Pilibhit
कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी - फोटो : संवाद

ये रहे सहयोगी 
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में रश्मि सिंह फिलिंग स्टेशन से रश्मि सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत डॉ. आस्था अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष बीसलपुर शशि अमन जायसवाल, केजीएन ब्रिक फील्ड के नफीस अंसारी, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, जेएमबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंचल गुप्ता, होटल सॉलिटेयर के डॉ. पीयूष अग्रवाल, एलएच शुगर फैक्टरी प्राइवेट लिमिटेड के केबी शर्मा, यूरो किड्स प्री स्कूल की गुंजन शर्मा व अशोक शर्मा, बांसुरी इंडस्ट्री मझोला के राकेश अरोरा, राजकुमार राजू, सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के सौरभ सक्सेना, स्प्रिंगडेल कॉलेज के डॉ. हेमंत जगोता, विनोद कुमार भारती, दिव्य ईएनटी हॉस्पिटल के डॉ. एसके मित्रा, नगर पंचायत बरखेड़ा चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल व एसडीएम नागेंद्र पांडेय, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष माया राज भारती और ईओ एजाज अहमद, गायत्री हॉस्पिटल की डॉ. निर्मला गंगवार, कमल इंटरप्राइजेज के अफरोज जिलानी के अलावा आउटडोर पार्टनर मानसी एडवरटाइजर बब्लू सक्सेना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा भसीन ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed