फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard that entered the cowshed and killed a calf captured in a cage.

Pilibhit News: गोशाला में घुसकर बछड़े को मारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Thu, 13 Aug 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard that entered the cowshed and killed a calf captured in a cage.
गांव कजरी निरंजन पुर के पास पिंजरे में कैद तेंदुआ। स्रोत- वन विभाग
पूरनपुर। दीवार फांदकर कजरी निरंजनपुर की गोशाला में घुसकर बछड़ा को मार डालने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए को शाहजहांपुर की खुटार रेंज में ले जाया गया है।
विज्ञापन


तेंदुए की चहलकदमी पखवाड़ा भर से क्षेत्र में हो रही थी। एक अगस्त को तेंदुआ ने गांव कजरी निरंजनपुर की गोशाला की दीवार फांदकर बछड़ा का मार डाला था। उसका शव गोशाला में बैठकर खाने लगा था। चौकीदार के डंडा लेकर शोर-शराबा करने पर तेंदुआ बछड़ा का अधखाया शव छोड़कर दीवार फांदकर भाग गया था। इसके तीन दिन बाद फिर गोशाला की दीवार पर चढ़ गया था। इससे तीन दिन पहले गांव कढ़ेरचौरा के समीप खाली पड़े भवन की दीवार पर चढ़े तेंदुआ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार रात को तेंदुआ ने चीनी मिल के समीप चर रहे घोड़ा के बच्चे को मार डाला था। तेंदुआ की चहलकदमी को लेकर छह दिन पहले गांव कजरी निरंजनपुर की गोशाला के समीप पिंजरा लगाया गया था। मंगलवार की रात को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। तेंदुआ को खुटार रेंज ले जाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

मार्ग किनारे बैठे तेंदुए को देख राहगीरों ने मचाया शोर

पूरनपुर। बुधवार सुबह गांव जगतपुर से कुर्रैया जाने वाले रास्ते के किनारे तेंदुआ बैठा देख राहगीरों ने शोर-शराबा किया। इस पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया।

खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि रास्ता किनारे बैठे तेंदुए की जानकारी पर टीम को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पिंजरे में बंद हुए तेंदुआ को मैलानी रेंज कार्यालय ले जाया गया है। वहां इसका मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद उच्च अफसरों के निर्देशानुसार बताए गए स्थान पर तेंदुए को छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed