{"_id":"6a7cd9f970bb28756d085ab1","slug":"llb-student-commits-suicide-after-being-raped-and-threatened-to-compromise-pilibhit-news-c-4-bly1052-945245-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुष्कर्म के बाद समझौते के लिए धमकाया, पीड़ित एलएलबी छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुष्कर्म के बाद समझौते के लिए धमकाया, पीड़ित एलएलबी छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी युवक भेजा गया जेल, उसके पिता ने समझौता करने के लिए बनाया था दबाव
बीसलपुर (पीलीभीत)। दुष्कर्म और उसके बाद समझौते के लिए मिल रही धमकियों से परेशान होकर एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद बुधवार को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। वहीं, धमकाने के आरोपी उसके पिता की पुलिस तलाश कर रही है।
किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी ने इसी वर्ष इंटर उत्तीर्ण करने के बाद एक कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। काॅलेज जाते-आते वक्त युवक सोनू उससे छेड़छाड़ करता था। किशोरी ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने सोनू के पिता भूपराम से शिकायत की, लेकिन सोनू की हरकतें बंद नहीं हुईं।
मां के अनुसार, उनकी बेटी सोमवार को बीसलपुर कस्बे में एक टॉकीज के पास किराये पर रहने वाली अपनी सहेली से मिलने गई थी। सोनू भी वहां पहुंच गया और छात्रा से दुष्कर्म किया। शादी करने के लिए दबाव भी बनाया। शोर सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। सहेली के परिवार के अन्य लोगों के पहुंचने पर सोनू छत से कूदकर भाग गया। इसके बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
गंभीर परिणाम भुगतने की दी थी धमकी
तहरीर में मां ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे किशोरी गोबर डालकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में सोनू के पिता ने उसे रोक लिया। उसने बेटे को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए समझौता करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस धमकी के बाद वह काफी परेशान थी। सुबह करीब नौ बजे मां किसी काम में व्यस्त हो गईं। इसी बीच किशोरी ने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया।
-- -- -- -- -- -
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस से किसी प्रकार की कोई शिकायत पहले नहीं की थी। स्कूलों के आसपास एंटी रोमियो टीमों को और अधिक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। -सुकीर्ति माधव, एसपी