फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage girl dies during treatment at district hospital; commotion ensues.

Pilibhit News: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत, हंगामा

Thu, 13 Aug 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies during treatment at district hospital; commotion ensues.
परिजनों ने बिना चिकित्सीय सलाह के नर्स पर इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के दौरान 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो जाने से परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी कुंवर सेन मंगलवार दोपहर अपनी पुत्री तनु (16) को पेट दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उस समय इमरजेंसी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था और वहां तैनात नर्स ने ही किशोरी का उपचार शुरू किया। उनका कहना है कि नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही मिनट बाद तनु की हालत अचानक बिगड़ गई और करीब तीन मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में हंगामा किया और दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन

--
मृतक तनु इलाज के दौरान ही काफी गंभीर स्थिति में लाई गई थी, पेट में दर्द, सूजन, हाथ पैरों में सूजन सहित इंफेक्शन जैसी शिकायतें थीं। बचाने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसपी सिंह, अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed