फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   LLB student takes her own life after being harassed through misdeed and intimidation

एलएलबी की छात्रा ने दी जान: दुष्कर्म और आरोपी युवक के धमकाने से थी परेशान, आते-जाते भी छेड़ता था शोहदा

Wed, 12 Aug 2026 10:39 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 12 Aug 2026 10:39 PM IST
सार

दुष्कर्म और पिता की धमकी से परेशान 17 वर्षीय एलएलबी छात्रा ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। आरोपी सोनू गिरफ्तार, पिता की तलाश जारी है।

विज्ञापन
LLB student takes her own life after being harassed through misdeed and intimidation
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म और उसके बाद धमकाए जाने से परेशान होकर एक गांव में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद बुधवार को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। वहीं धमकाने के आरोपी उसके पिता की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इसी वर्ष इंटर उत्तीर्ण करने के बाद एक कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। युवक सोनू काफी समय से बेटी को स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ कर रहा था। किशोरी ने इस बात की जानकारी घर पर भी हर बार दी। परिजनों ने सोनू के पिता भूपराम से शिकायत कर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन सोनू की हरकतें बंद नहीं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के अनुसार, उनकी बेटी सोमवार को बीसलपुर कस्बे में एक टॉकीज के पास किराये पर रहने वाली अपनी सहेली से मिलने गई थी। सोनू भी वहां पहुंच गया और छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही शादी करने के लिए दबाव बनाया। शोर सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। सहेली के परिवार के अन्य लोगों के पहुंचने पर सोनू छत से कूदकर भाग गया। इसके बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

विज्ञापन

युवक के पिता ने फैसला करने का बनाया दबाव
तहरीर में मां ने बताया कि अगले दिन 11 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे किशोरी गोबर डालकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में सोनू के पिता ने उसे रोक लिया। उसने बेटी पर उसके बेटे के खिलाफ झूठा फंसाने आरोप लगाने की बात कहते हुए थाने में फैसला लिखकर देने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मां के अनुसार, सोनू व उसके पिता की धमकी के बाद से वह काफी परेशान थी। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मां के किसी काम में व्यस्त होने के बीच किशोरी ने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।

मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल, आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पांडेय, सीओ, बीसलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed