फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Milan secured the first position in the Under-19 boys' category, while Archana took the top spot in the girls' category.

Pilibhit News: अंडर-19 बालक वर्ग में मिलन तो बालिका वर्ग में अर्चना प्रथम

Tue, 04 Aug 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Milan secured the first position in the Under-19 boys' category, while Archana took the top spot in the girls' category.
बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में हो रही कराटे प्रतियोगिता  संवाद
बीसलपुर में हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिता, छात्र- कराटे में दिखाया कौशल
विज्ञापन

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक कराटे प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया। इसमें अंडर-19 बालक वर्ग में मिलन तो बालिका वर्ग में अर्चना प्रथम स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार और बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, केकेएस इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रतियोगियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर 14 बालक वर्ग 40 किलोग्राम भार वर्ग में अर्पित रायजादा, 55 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्ण गुप्ता, बालिका वर्ग में 34 किलोग्राम भार वर्ग में ईशानी, 38 किलोग्राम भार वर्ग में मधु राम, 40 किलोग्राम भार वर्ग में दृष्टि, 50 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी गंगवार, 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 बालक वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक शंखधर, 40 किलोग्राम भार वर्ग में गोविंद गुप्ता, 45 किलोग्राम भार वर्ग में महेश सिंह, 50 किलोग्राम भार वर्ग में समीर, 54 किलोग्राम भार वर्ग में अर्चित, 58 किलोग्राम भार वर्ग में वंश पहले स्थान पर रहे। इस तरह अंडर 17 बालिका वर्ग 36 किलोग्राम भार वर्ग में आराधना, 40 किलोग्राम भार में रश्मि, 44 किलोग्राम में अपूर्व, 52 किलोग्राम अनामिका गंगवार, 68 किलोग्राम में अंजली, अंडर-19 बालक वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में मिलन, 54 किलोग्राम भार वर्ग में अर्चना प्रथम रहीं।

विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रवि शरण चौहान, अरुण चंद्रा, रमेश पाल , मोहम्मद अफजल और ललित कुमार शामिल रहे। जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि विजयी प्रतिभागी आठ अगस्त को बदायूं में होने वाली मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed