सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepalese elephants' arrival in Simra village creates panic

Pilibhit News: सिमरा गांव में नेपाली हाथियों की दस्तक से अफरा-तफरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nepalese elephants' arrival in Simra village creates panic
सिमरा गांव की सीमा में घूमते नेपाली हाथी। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
मंगलवार रात में खेतों तक पहुंचे छह हाथी, ग्रामीणों ने खदेड़ा
Trending Videos

माधोटांडा। थाना क्षेत्र के सिमरा ताल्लुके महाराजपुर में मंगलवार की रात नेपाली हाथियों के झुंड के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में चहलकदमी कर रहे छह हाथियों को ग्रामीणों ने जंगल की ओर खदेड़ दिया। सूचना पर पहुंची बराही रेंज की टीम ने हाथियों की निगरानी शुरू कर दी है।
माधोटांडा क्षेत्र के सिमरा ताल्लुके महाराजपुर गांव में मंगलवार रात नेपाली हाथियों का झुंड आ गया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह हाथी रात के समय गांव की सीमा तक पहुंच गए और खेतों में घूमते नजर आए। हाथियों की आहट मिलते ही गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी और तेज शोर-शराबा कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद हाथियों का झुंड गांव की सीमा से निकलकर वापस जंगल की ओर चला गया। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में नेपाली हाथियों की आवाजाही पहले भी होती रही है। पिछले तीन दिनों से खेतों के आसपास उनकी चहलकदमी देखी जा रही थी। राहत की बात यह रही कि जिन खेतों में हाथी पहुंचे, वहां इस समय फसल खड़ी नहीं थी। सूचना मिलते ही बराही वन विभाग की टीम सतर्क हो गई। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों की गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed