सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Warning of agitation if Pilibhit's name is not included in the list of flood-affected districts

Pilibhit News: बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची में पीलीभीत का नाम न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if Pilibhit's name is not included in the list of flood-affected districts
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी बाढ़ प्रभावित 44 जिलों की सूची में पीलीभीत का नाम शामिल न होने पर कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने नाराजगी जताई है। बुधवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हर वर्ष भीषण बाढ़ झेलने के बावजूद जिले को सूची से बाहर रखना प्रशासनिक लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता दर्शाता है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की फ्लड मॉक एक्सरसाइज रिपोर्ट-2025 में प्रदेश के 44 जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, लेकिन पीलीभीत को शामिल नहीं किया गया। रिपोर्ट में गोमती, शारदा और घाघरा नदियों का जिक्र है, जबकि देवहा नदी जो जिले के अमरिया, ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा और बीसलपुर क्षेत्रों में भारी तबाही लाती है और शारदा पूरनपुर क्षेत्र में नुकसान पहुंचाती है। इसका उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ के लंबे इतिहास के बावजूद जिले की अनदेखी गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ष 2026 की बाढ़ तैयारियों से पहले पीलीभीत को सूची में शामिल कराने के लिए जनआंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed