सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven villages were without electricity, consumers were suffering from the heat.

Pilibhit News: सात गांवों में गुल रही बिजली, गर्मी से उपभोक्ता बेहाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven villages were without electricity, consumers were suffering from the heat.
विज्ञापन
घुंघचाई। उमस भरी गर्मी के बीच घुंघचाई उपकेंद्र से जुड़े सात गांवों में आधी रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही। फाॅल्ट दुरुस्त होने के बाद जब आपूर्ति सुचारू हुई, तब उपभोक्ताओं को राहत मिली।
Trending Videos

भीषण गर्मी के दौर में बिजली व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। कटौती के साथ ही लोकल फाॅल्ट बढ़ गए हैं। घुंघचाई उपकेंद्र से जुडे गांव घुंघचाई, दिलावरपुर, नरायनपुर, कबीरपुर कसगंजा, सिमरिया, सिमराया,कैशोपुर में मंगलवार की रात लोग बिजली समस्या से जूझते रहे। देर शाम बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें हुईं। उपकेंद्र से जब लोगों ने जानकारी ली तो पता चला कि फाॅल्ट हो गया है। रात 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। कुछ ही देर बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता अजय कुमार, गंगाचरन, रोहित, जसवीर, मनसुख लाल, केदार वर्मा, गंगाराम सहित आदि का कहना है कि रोजाना बिजली इसी तरह से गुल हो रही है। लोगों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। उपकेंद्र के अवर अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि फाॅल्ट आने पर समस्या होती है। कर्मचारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पूरी रात लगे रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed