{"_id":"69f258575a87e2f496058937","slug":"the-carcass-of-a-female-leopard-was-found-floating-in-the-bisalpur-canal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158369-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर नहर में उतराता मिला मादा तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर नहर में उतराता मिला मादा तेंदुए का शव
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नरायनठेर स्थित नहर में पड़ा तेंदुआ का शव। फोटो संवाद
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने कराया पोस्टमाॅर्टम, नहीं मिले चोट के निशान, डीएफओ बोले- विस्तृत जांच के लिए आईवीआरआई भेजे जा रहे कुछ सैंपल
बरखेड़ा। ग्राम नारायनठेर में बुधवार सुबह बीसलपुर नहर में 18 माह के मादा तेंदुए का शव मिलने से शोर मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। तेंदुए के शव को मुख्यालय लाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर में चोट आदि के संकेत नहीं मिले हैं। विस्तृत जांच के लिए कुछ सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं।
बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम नारायनठेर में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बीसलपुर नहर की पुलिया पर बने झाल में एक तेंदुए का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी विनीत प्रकाश श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के शव को नहर से बाहर निकलवाया।
अधिकारियों के अनुसार मृत मादा तेंदुआ है। उसकी उम्र करीब 18 माह है। प्रथमदृष्ट्या शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और गलने की अवस्था में है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी। प्रारंभिक जांच में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शव पानी के बहाव के साथ कहीं दूर से बहकर यहां तक पहुंचा है। पीटीआर के चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार के नेतृत्व में टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमाॅर्टम किया है। संवाद
-- -- -
मौत का कारण जानने को भेजे गए कुछ सैंपल
पोस्टमाॅर्टम के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट न होने पर उच्च स्तरीय निर्देश के बाद चिकित्सकों की टीम ने मादा तेंदुए के शव से कुछ सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिए हैं। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। मौत का सही कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में विभागीय केस भी दर्ज किया गया है।
-- -- --
एक साल पूर्व भी इस इलाके में मिला था तेंदुए का शव
बरखेड़ा क्षेत्र में जिस स्थान पर बुधवार सुबह मादा तेंदुए का शव बरामद किया गया। उससे एक किलोमीटर दायरे में ही एक साल पूर्व भी एक तेंदुए का शव बरामद किया जा चुका है। इसके अलावा छह माह पूर्व भी आसपास क्षेत्र में ही तेंदुए की चहलकदमी देखी गई थी। उस समय टीम ने सक्रियता बढ़ाकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास भी किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।
Trending Videos