सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Online attendance of teachers is mandatory in secondary schools, action will be taken against negligence

Pilibhit News: माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Online attendance of teachers is mandatory in secondary schools, action will be taken against negligence
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक विद्यालयों की उपस्थिति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अब ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी सख्ती शुरू कर दी है। सभी स्कूलों को प्रतिदिन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज करने को कहा है।
Trending Videos

जिले में कुल 35 राजकीय और 22 सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं, जहां अब प्रतिदिन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। सत्र 2025-26 में खराब प्रदर्शन को लेकर परिषद के सचिव की ओर से पत्र जारी कर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि कई विद्यालय अब तक इस व्यवस्था में ढिलाई बरत रहे थे। उपस्थिति दर्ज करने के लिए यूपीएमएसपी पोर्टल और मोबाइल एप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। स्कूल अपनी लॉगइन आईडी के जरिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हाजिरी दर्ज कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट पर यूजर मैनुअल और पोर्टल लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस राजीव कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे शत-प्रतिशत उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आदेश पर प्रभावी अमल पर जोर दिया जा रहा है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed