सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   OBC Mahasabha submitted a memorandum to the SDM in support of UGC.

Pilibhit News: ओबीसी महासभा ने यूजीसी के समर्थन में एसडीएम को दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 04 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
OBC Mahasabha submitted a memorandum to the SDM in support of UGC.
पूरनपुर में यूजीसी के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन देते ओबीसी महासभा की कार्यकर्ता स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पूरनपुर। ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों के समर्थन और जातिगत आधारित जनगणना कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया है। महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को भेदभाव मुक्त, सुरक्षित, सम्मानजनक समावेशी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नए नियम जारी किए गए थे। इसे रोकने के लिए भेदभावपूर्ण गतिविधियां संचालित करने वालों की ओर से अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। ज्ञापन में यूजीसी के नए नियमों को यथावत रखने की मांग की गई। इसके अलावा जातिगत जनगणना कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में महेश पाल, सुरेश वर्मा, विकास सागर आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed