सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rohilkhand team is investigating the reality of the work of Jal Jeevan Mission

Pilibhit News: जलजीवन मिशन के कार्यों की हकीकत जांच रही रुहेलखंड की टीम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand team is investigating the reality of the work of Jal Jeevan Mission
विज्ञापन
पीलीभीत। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ प्रोफेसर की टीम जिले के गांवों का दौरा कर रही है। शासन के निर्देश पर यह टीम जिले के करीब 20 गांवों में जाकर ग्रामीणों से बात करेगी। पाइपलाइन, टंकियों के कनेक्शन की स्थिति का पता लगाएगी। टीम ने गांवों में पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है।
Trending Videos

हर घर जल योजना से जिले में 484 स्थानों पर ओवरहेड टैंक निर्माण, पाइपलाइन और जलापूर्ति शुरू करने का काम कराया जा रहा है। 900 करोड़ से अधिक धनराशि से हो रहे इस काम को लेकर ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोद कर छोड़ी गई सड़कें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना की वास्तविक प्रगति जानने के लिए शासन ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ प्रोफेसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। यह टीम पिछले माह से गांवों में घूमकर गोपनीय तरीके से जांच कर रही है। जल निगम के किसी अधिकारी से संपर्क भी नहीं साधा गया है। टीम का कार्य लगभग समाप्ति की ओर से है। जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार ने बताया कि विभाग से गांव के नाम मांगे गए थे, जो उपलब्ध करा दिए गए थे। जांच गोपनीय स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed