{"_id":"695ea0b69ee45348b1094e36","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-151434-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कुछ देर चमका सूरज, बर्फीली हवा से बनी रही ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कुछ देर चमका सूरज, बर्फीली हवा से बनी रही ठिठुरन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के इस जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। इससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक सर्दी के चलते वृद्धजन घरों में कैद होकर रह गए हैं।
दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज चमका लेकिन बर्फीली हवा के चलते ठिठुरन बनी रही। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होने के बावजूद लोगों को शीतलहर से कोई राहत नहीं मिल सकी।
कोहरा लगातार दस्तक दे रहा है। बुधवार को सुबह भी वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। बाद में आसमान पर कोहरे की परत जम गई। दोपहर में कोहरे की चादर को चीरकर सूरज चमका, लेकिन बर्फीली हवा के चलते ठिठुरन बनी रही। अत्यधिक सर्दी के कारण कामकाजी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
वृद्धजन तो इन दिनों घरों में कैद होकर रह गए हैं। सर्दी अधिक होने के कारण शहर के बाजार भी ठंडे हैं। सामान्य दिनों में गांवों से रोजाना खरीदारी करने के लिए शहर आने वाले लोगों की संख्या घटकर काफी कम रह गई।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को यह 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
डॉ. ढाका के अनुसार अधिकतम तापमान 14.2 से बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। उन्होंने बताया कि तापमान में कुछ बढ़ोतरी के बावजूद पश्चिमी हवा के चलते शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। अधिक ठंड के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos