सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pregnant Woman Beaten After Dowry Demands Go Unmet Allegations of Miscarriage in Pilibhit

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटा, पेट पर मारी लात, गर्भपात होने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में गर्भवती विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। 

Pregnant Woman Beaten After Dowry Demands Go Unmet Allegations of Miscarriage in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर बंधक बनाने और पेट पर लात मारकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यूरिया के मोहल्ला मियां खां निवासी शब्बो ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार वर्ष पूर्व उसका निकाह मोहल्ला नई बस्ती ठाकुरद्वारा, न्यूरिया निवासी अख्त हुसैन के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये और सोने की अंगूठी की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति, ससुर मुजफ्फर हुसैन, सास मुन्नी बेगम, ननद तबस्सुत, तरमीना, तरन्नुम, जेठ अथर, अजहर, नंदोई हाफिज अहमद, शाहिल और शानिया मिलकर उसके साथ मारपीट करते थे।

Trending Videos


27 अप्रैल 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान सास और ननद ने उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि ससुर और पति ने गर्भावस्था के दौरान उसके पेट पर लात मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में गर्भपात होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की मांग पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा निवासी अंजू देवी ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। अंजू के अनुसार, उसकी शादी 14 मई 2019 को शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदुपुर निवासी अंकित कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद पति, चचिया ससुर हरीशंकर, ददिया सास प्रेमादेवी और ननद आकांक्षा कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई और 22 फरवरी 2025 को गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। बाद में उसने पुत्र को जन्म दिया। कई बार समझाने के प्रयास विफल रहने पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा के ग्राम उमरिया निवासी ओमकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सीता देवी का विवाह 20 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कस्बा जहानाबाद निवासी सत्यदेव के साथ किया था। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री प्रताड़ित करने लगे। जब विवाहिता ने अपने पिता की आर्थिक असमर्थता जताई, तो उसे प्रताड़ित किया गया। 30 अप्रैल को पति सत्यदेव, ससुर चंद्रसेन, देवर जयदेव, ननद सुनीता, कुसुम, पुष्पा और अन्य परिजनों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed