सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest against MLA for not repairing dilapidated road

Pilibhit News: जर्जर सड़क का निर्माण न होने पर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Protest against MLA for not repairing dilapidated road
जर्जर सड़क के विरोध में पूरनपुर क्षेत्र के गांव महुआ गुंदे में प्रदर्शन करते लोग -स्वयं
विज्ञापन
पूरनपुर। महुआ गुंदे-कुर्रैया मार्ग जर्जर होने के विरोध में एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जर्जर मार्ग का शीघ्र निर्माण न होने पर विधानसभा चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए विधायक के खिलाफ रोष जताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
Trending Videos

10 वर्ष से मार्ग जर्जर है। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। कई बार विधायक से मार्ग निर्माण के लिए कहा गया। आरोप है कि विधायक को जनता के काम से कोई मतलब नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों में ऋषभ, अजीत, सौरभ, अवनीश, स्वतंत्र, मुकेश, भगवानदीन, गौरव, डीके, शुभम आदि शामिल रहे। उधर, विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि अपने कार्यकाल में भरपूर विकास कराया है। तमाम सड़कें, पुल, पुलियों का निर्माण कराया गया। गांव कुर्रैया और आसपास के कई रोड निर्माण को स्वीकृत कराया। महुआ गुंदे से कुर्रैया जाने वाले मार्ग को भी कार्ययोजना में शामिल कराया गया है। बजट मिलने पर इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed