{"_id":"6a3ad8963315e736ed04397f","slug":"registrations-did-not-take-place-at-the-sub-registrar-offices-on-the-second-day-either-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-162541-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे दिन भी उपनिबंधक कार्यालयों में नहीं हुईं रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे दिन भी उपनिबंधक कार्यालयों में नहीं हुईं रजिस्ट्रियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ई-रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज लेखक डटे रहे, दो दिनों में करीब 30 लाख का नुकसान
पीलीभीत। दूसरे दिन भी सदर और बीसलपुर कार्यालय के दस्तावेज लेखक हड़ताल पर डटे रहे। इससे इन दोनों उपनिबंधक कार्यालयों पर एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी, जबकि पूरनपुर के उपनिबंधक कार्यालय पर रजिस्ट्री का कार्य शाम पांच बजे तक होता रहा। इससे विभाग को भी दोनों दिनों में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
निबंधक विभाग में ई-रजिस्ट्री पेपरलेस, रजिस्ट्रेशन व पंजीकरण कार्याें के निजीकरण के विरोध में शहर और बीसलपुर के दस्तावेज लेखक सोमवार से हड़ताल पर चले गए। सोमवार को दस्तावेज लेखकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एआईजी स्टांप को दिया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी पीलीभीत उपनिबंधक कार्यालय पर हड़ताल जारी रही।
विभागीय अफसरों ने दावा किया कि दोपहर के बाद से रजिस्ट्री कार्य को शुरू कर दिया गया। दो दिनों से जारी हड़ताल की वजह से उपनिबंधक कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे विभाग को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं, पूरनपुर के उपनिबंधक कार्यालय पर रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
एआईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को दिनभर हड़ताल रही, जबकि मंगलवार दोपहर से हड़ताल समाप्त हो गई। इसके बाद रजिस्ट्री कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दस्तावेज लेखक संघ के महासचिव एलपी सागर ने बताया कि बुधवार से रजिस्ट्री का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
-- -- -
पूरनपुर में बहिष्कार समाप्त, 66 लोगों ने कराई रजिस्ट्री
पूरनपुर। ई पंंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में तीन दिन बाद वकीलों, दस्तावेज लेखकों का उप निबंधक कार्यालय का बहिष्कार समाप्त होने पर मंगलवार को उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ रही। उप निबंधक विजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को शाम तक 66 रजिस्ट्रियां हुई हैं। संवाद