सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven lakh rupees were defrauded on the pretext of installing a solar panel pump.

Pilibhit News: साेलर पैनल पंप लगवाने का झांसा देकर सात लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees were defrauded on the pretext of installing a solar panel pump.
विज्ञापन
पीलीभीत। सोलर पैनल पंप लगवाने का झांसा देकर साइबर ठग ने किसान के साथ सात लाख रुपये की ठगी कर ली। पैनल न लगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। कई बार प्रयास करने के बाद भी संबंधित फोन पर संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos


थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बौरख निवासी सतवीर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 फरवरी 2026 को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। उसने प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत सोलर पैनल पंप की योजना के बारे में बताया और लाभ लेने के लिए कहा। उसकी बातों पर विश्वास करके उसने फोन-पे के जरिये कुल 18 बार में 7,38,366 रुपये ट्रांसफर कर दिए। तय सीमा के बाद भी जब उसका सोलर पैनल पंप नहीं लगा तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दिए गए नंबरों पर कई बार संपर्क साधा, लेकिन बात नहीं हो सकी। पुलिस ने आईटी एक्ट और ठगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आमजन को अंजान नंबरों से फोन कर लालच देने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। पहले क्राॅस जानकारी जरूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed