सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The government team will investigate the scam worth crores in the DIOS office.

Pilibhit News: शासन की टीम करेगी डीआईओएस कार्यालय में करोड़ों के घोटाले की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 13 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The government team will investigate the scam worth crores in the DIOS office.
विज्ञापन
पीलीभीत। डीआईओएस ऑफिस के करोड़ों के घोटाले की जांच के लिए आखिरकार शासन स्तर से कमेटी का गठन कर दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम जल्द ही पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू करेगी। माना जा रहा है कि इस पूरे मामले में कई डीआईओएस, लेखाधिकारी और कोषागार के जिम्मेदारों की भूमिका सामने आएगी।
Trending Videos

डीआईओएस ऑफिस में पिछले माह विभागीय बजट को ठिकाने लगाने का खेल सामने आया था। कार्यालय में चपरासी से बाबू बनकर काम करने वाले इल्हाम शम्सी की पत्नी के खाते में एक करोड़ का विभागीय लेनदेन का मामला सामने आने के बाद घोटाले की परतें खुली थीं। डीएम के स्तर से जांच कराई गई तो सामने आया कि एक नहीं बल्कि करीब 35 खातों में विभागीय मद का संदिग्ध लेनदेन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें इल्हाम के करीबियों के करीब चार खाते में भी 2.5 करोड़ का लेनदेन पाया गया। यह खेल वर्ष 2019 से शुरू हुआ था। इसमें विभागीय लिपिक से लेकर तत्कालीन डीआईओएस, लेखाधिकारी व कोषागार के जिम्मेदारों तक की सहमति के बाद धनराशि का लेनदेन किया गया।
जांच के बाद इल्हाम शम्सी को निलंबित करने के साथ उसके व उसकी उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अर्शी को जेल भेज दिया गया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मंडलीय टीम के अलावा शासन स्तर से जांच कराने की लिए पत्राचार किए थे। इसपर अब शासन ने संज्ञान लेकर जांच कमेटी का गठन कर दिया है।
अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम जल्द ही पूरे मामले की जांच शुरू करेंगी। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शासन स्तर से जांच कमेटी बनाई गई है। जो पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed