{"_id":"6a21e11449771f4db0029b5e","slug":"several-bhakiyu-leaders-were-placed-under-house-arrest-while-some-burnt-an-effigy-of-the-us-president-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161064-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाकियू के कई नेता नजरबंद तो कुछ ने फूंका अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाकियू के कई नेता नजरबंद तो कुछ ने फूंका अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला
विज्ञापन
पूरनपुर में असम हाईवे पर प्रदर्शन कर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंकते भाकियू चढूनी क
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरनपुर। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन का एलान करने वाले भाकियू (चढ़ूनी) के कुछ नेता को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया, जबकि कुछ कार्यकर्ताओं ने असम हाईवे के पास गांव खमरिया पट्टी चौराहा पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फुंककर विरोध जताया। प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील को तत्काल निरस्त कराने की मांग रखी।
विरोध-प्रदर्शन को लेकर भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह सहित कई पदाधिकारियों को पुलिस ने पहले से ही उनकेे घरों मेंं नजरबंद कर लिया था। इसके बाद भी असम हाईवे पर एकत्र हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील से देश की कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, छोटे व्यापार, रोजगार आदि के लिए गंभीर खतरा होगा। भारत के अधिकांश किसान छोटे एवं सीमांत हैं। अमेरिका में कृषि बड़े स्तर पर व्यावसायिक रूप से की जाती है। अमेरिका के किसानों को भारी सरकारी सहायता एवं सब्सिडी मिलती है। ऐसी असमान परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की फ्री ट्रेड डील भारतीय किसानों और आम जनता के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। देश की कृषि, खाद्य सुरक्षा और करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार का निर्णय जनता और संबंधित पक्षों की व्यापक सहमति के बिना नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ज्ञापन में भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जगविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसकरन सिंह, कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे। संवाद

Trending Videos