Pilibhit News: तेज गति से दौड़ रहे वाहन बने काल, पांच साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक और परिचालक हिरासत में, तीन लोग घायल
घुंघचाई। पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर स्थित कस्बा घुंघचाई के उदरहा तिराहे के पास तीव्र मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह मजदूरों को लेकर पूरनपुर आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने सामने से आ रहे सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंद दिया। भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ, एसडीएम और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच हुआ। अमन ट्रैवल्स की बस घुंघचाई वाया मैगलगंज हाईवे से पूरनपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान पूरनपुर के मोहल्ला राजीवनगर निवासी ई-रिक्शा चालक महबूब सवारियों को लेकर बलरामपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन कस्बा घुंघचाई के उदरहा तिराहे के पास तीव्र मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बस से सामने से ई-रिक्शा में टक्कर हो गई।, टक्कर इतनी भयानक थी कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास सामान बिखर गया। आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
ई-रिक्शा में सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पूरनपुर भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने घुंघचाई के कनपारा के कढ़ैया निवासी सूरज (38) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गांव बलरामपुर निवासी बाबूराम (52) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के कुछ ही देर बाद बाबूराम ने भी दम तोड़ दिया। दो मौतों से गांव में मातम छा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक महबूब (50) वर्ष, बाबूराम का पोता विवेक (13) वर्ष, पोती मीनाक्षी (9) वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बस कब्जे में ले ली। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य भेजा। उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, सीओ प्रतीक दहिया, एआरटीओ सहित कई अधिकारी हादसा स्थल पर पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी घुंघचाई राजीव कुमार ने बताया कि बस के चालक और परिचालक हिरासत में हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाबूराम पौत्र-पौत्री के साथ दिल्ली से आए तो सूरज हरियाणा से लौटकर घर जा रहा था
बलरामपुर निवासी मृतक बाबूराम का पुत्र सुरेंद्र दिल्ली में अपने परिवार के साथ फैक्टरी में काम करता है। कुछ दिन पहले बाबूराम बेटे के पास दिल्ली गए थे। गर्मी की छुट्टियों के चलते उनके पौत्र विवेक और पौत्री मीनाक्षी भी उनके साथ थे। परिवार के लोग छुट्टियां बिताकर गांव लौट रहे थे। पूरनपुर पहुंचने के बाद आगे की यात्रा के लिए उन्होंने ई-रिक्शा किया था। रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। कढैया निवासी मृतक सूरज करीब एक माह पहले हरियाणा मजदूरी करने गया था और वापस घर लौट रहा था। हादसे की खबर जैसे ही दोनों गांवों तक पहुंची, लोग शोक में डूब गए। परिजनों बिलख रहे थे। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे।
घुंघचाई हाईवे से शाहजहांपुर की सीमा तक कई तीव्र मोड़, हुए कई हादसे, अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
घुंघचाई। सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की। अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, मोड़ की संरचना व यातायात सुरक्षा व्यवस्था परखी।
घुंघचाई हाईवे से लेकर शाहजहांपुर की सीमा तक कई तीव्र मोड़ हैं। इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। हाईवे के घुंघचाई के उदरहा तिराहा और कसगंजा तीव्र मोड़ हैं। सबसे अधिक हादसे कसगंजा और उदरहा तीव्र मोड़ पर होते हैं। कई लोग अब तक इन तीव्र मोड़ पर हादसे के शिकार हो चुके हैं। मांग के बावजूद विभाग की ओर से हाईवे पर संकेतक एवं रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए। बृहस्पतिवार को घुंघचाई में हुए सड़क हादसे के बाद विभाग नहीं चेता। एआरटीओ ने हाईवे का निरीक्षण कर लोगों से वार्ता की। लोगों ने तीव्र मोड़ पर संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की। निरीक्षण में पाया कि मार्ग पर कुछ स्थानों पर तीव्र मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए विभाग ने ऐसे चिह्नित स्थानों पर चेतावनी संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाने का निर्णय लिया है। संवाद
टक्कर से छिटका बच्चा रोडवेज बस की चपेट में आया, मौत, दंपती घायल
मझोला। न्यूरिया थाना क्षेत्र की मझोला पुलिस चौकी चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस से एक बाइक को टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जोर से लगी कि बाइक पर बैठा पांच साल का बच्चा छिटककर सड़क पर गिरा और बस के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक गिरने पर दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव तेरहसौ भगतानिया निवासी आकाश अपनी गर्भवती पत्नी उषा देवी का अल्ट्रासाउंड कराने बाइक से करीब सुबह 10 बजे मझोला जा रहे थे। उनके साथ पांच वर्षीय पुत्र भी था। जैसे ही वे मझोला पुलिस चौकी चौराहे के सामने पहुंचे, तभी पीलीभीत की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस से उनकी बाइक में पीछे से टक्कर लग गई।
हादसे के बाद लोगों की मदद से घायलों को 112 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) न्यूरिया पहुंचाया गया। मझोला पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को पकड़ लिया। पुलिस ने बस को न्यूरिया थाने में खड़ा करा दी है। संवाद
सड़क पार कर रहे बाइक सवार को लगी टक्कर, गई जान
कुछ दूर तक पिकअप से घिसटता रहा ग्रामीण, उसके बाद खंभे से टकराई पिकअप
फोटो- 10 और 11 नंबर
न्यूरिया। टनकपुर हाईवे पर धर्मकांटे के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी अब्दुल जब्बार (65) सुबह मोटरसाइकिल से न्यूरिया बस स्टैंड स्थित लकड़ी की आढ़त जाने की बात कहकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:15 बजे वह लकड़ी की आढ़त के सामने स्थित धर्मकांटे के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत से मझोला की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बाइक को अपने साथ घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में अब्दुल जब्बार की मौके पर मौत हो गई।
थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। अब्दुल के परिवार में पत्नी के अलावा पुत्र और एक पुत्री है। थाना अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कुछ प्वाइंट्स बाद में

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive

न्यूरिया में हुए हादसे के मृतक अब्दुल जब्बार {फाइल फोटो }- फोटो : Archive