सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck driver dies after coming in contact with HT line

Pilibhit News: एचटी लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies after coming in contact with HT line
विज्ञापन
जहानाबाद। बरेली हाईवे पर बुधवार रात ट्रक रोककर तिरपाल ठीक कर रहे चालक का हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। इससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

हादसा पीलीभीत-बरेली हाईवे पर ग्राम बालपुर पट्टी के निकट हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद आशिक ट्रक चालक था। वह माल लेकर ट्रक से बरेली हाईवे से गुजर रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में ट्रक पर बंधा तिरपाल ढीला हो गया था। इसे ठीक करने के लिए उसने जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के बालपुर पट्टी के पास ट्रक रोक लिया। चालक ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सूचना पर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed