{"_id":"6a21e18530627c4aa70fefae","slug":"the-products-of-the-women-of-the-group-will-be-named-aranya-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-161045-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समूह की महिलाओं के उत्पादों का नाम होगा अरण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समूह की महिलाओं के उत्पादों का नाम होगा अरण्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद अब एक नई पहचान के साथ बाजार में उतरेंगे। महिलाओं के उत्पादों के लिए ''अरण्य'' नाम से ब्रांड विकसित किया गया है। जंगल के पर्यायवाची अरण्य से इसका नाम मिला है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद इस ब्रांड का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग व उचित मूल्य मिल सकेगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से खाद्य पदार्थ, मसाले, अचार, पापड़, हस्तशिल्प सामग्री, सजावटी वस्तुएं और अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं। अब तक इन उत्पादों की बिक्री स्थानीय स्तर तक सीमित रहती थी, लेकिन एक समान ब्रांड नाम मिलने से इनकी पहचान मजबूत होगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
पीलीभीत की पहचान उसके घने जंगलों और प्राकृतिक संपदा से जुड़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त स्वत: रोजगार वंदना सिंह ने महिलाओं के उत्पादों के लिए ''अरण्य'' नाम प्रस्तावित किया है। ब्रांड के तहत उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और गुणवत्ता मानकों को भी एकरूप बनाया जाएगा। डीसी उपायुक्त वंदना सिंह ने बताया, नाम व ब्रांड का लोगो पूरी तरह से तैयार किया जा चुका है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में काफी पसंद भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया, ब्रांड के नाम की अनुमति मिलने के बाद ग्रामीण स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा रैली निकालकर प्रचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos