फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Several SP leaders under house arrest in Pilibhit

Pilibhit News: दिल्ली जाने से पहले सपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता नजरबंद, बोले- ये लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

Thu, 23 Jul 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Jul 2026 05:54 PM IST
सार

पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत कई नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। उन्हें दिल्ली में हो रहे आंदोलन में जाने से रोका गया। पदाधिकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

विज्ञापन
Several SP leaders under house arrest in Pilibhit
सपा जिलाध्यक्ष के घर में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित छात्र-युवा आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पीलीभीत में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया। पदाधिकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिले से भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि सुबह से ही पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस बल तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। 
विज्ञापन


कई कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्र और युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में उनकी आवाज उठाने वाले नेताओं को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। नजरबंद करने वालों में जिलाउपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले पूर्व मंत्री
नई दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रिहाई के बाद जिले के पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू ने पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद समेत प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्र आंदोलन और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। भेंट के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई। 

नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इससे युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा संविधान, लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed