फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Members of the Women's Commission heard 17 complaints and resolved four.

Pilibhit News: महिला आयोग की सदस्याें ने सुनीं 17 शिकायतें, चार का कराया निस्तारण

Thu, 23 Jul 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Members of the Women's Commission heard 17 complaints and resolved four.
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या। स्रोत विभाग
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय और सुनीता सैनी ने बुधवार को जिले का दौरा कर विकास भवन स्थित गोमती सभागार में जनसुनवाई की। सुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, मारपीट, आपसी विवाद, आवास और सड़क संबंधी कुल 17 शिकायतें सामने आईं। इनमें चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष 13 शिकायतों की स्थलीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई से पहले सदर उपजिलाधिकारी श्रद्धा सिंह और उपायुक्त स्वतः रोजगार वंदना सिंह ने दोनों सदस्याओं का स्वागत किया। सुनवाई के दौरान आयोग की सदस्याओं ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की महिला एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए गांवों में नियमित चौपाल आयोजित की जाए। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत तैयार कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया। जनसुनवाई के बाद आयोग की सदस्याओं ने जिला कारागार पहुंचकर महिला बैरक का निरीक्षण किया। वहां बंद महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed