फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest against the lathi-charge on students and the arrest of party leaders.

Pilibhit News: छात्रों पर लाठीचार्ज, पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Protest against the lathi-charge on students and the arrest of party leaders.
कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सपा पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
पीलीभीत। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिले में सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। दोनों दलों ने अलग-अलग जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रसून द्विवेदी को दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में हुआ। पार्टी कार्यकर्ता नकटादाना स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां परिसर में धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। युवाओं पर लाठीचार्ज का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध को कुचलने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। इस दौरान नरेंद्र मिश्र कट्टर, नफीस अंसारी, अकबर अंसारी, आरती महेंद्र, बालक राम सागर, अजय भारती, संजय खान, विनोद वर्मा, सदाकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। दोनों दलों के नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा, कोतवाल प्रमेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के एडवोकेट ईश्वर दयाल पासवान, मुनेंद्र सक्सेना, रामनाथ, वासुदेव ठाकुर, कुमुद गंगवार, अभिनय गुप्ता गोल्डी,मो अजीम, एड. ज्ञानेंद्र गौतम, हरीश कुमार सिंह मौर्य, प्रदीप मौर्य, जाहिद खान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद
----

पत्थर चौराहे पर प्रदर्शन किया
बीसलपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात 10 बजे नगर के बारह पत्थर चौराहे पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे और गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली गेट पर पहुंच गए। इसी बीच कार्यकर्ताओं को सूचना मिल गई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहा हो गए। तभी उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया और अपने घरों को लौट गए।
प्रदर्शन करने वालों में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश शर्मा, हरपाल लोधी, मीनाक्षी गंगवार, राम प्रताप गंगवार, दुष्यंत गंगवार, लाजपत गंगवार आदि कार्यकर्ता शामिल थे। संवाद
-----
सपा-कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
पीलीभीत। संभावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन बुधवार तड़के से ही अलर्ट मोड पर रहा। जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को उनके आवासों पर ही नजरबंद कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूरनपुर में सपा नेता नोमान वारसी समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों के आवासों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया। कई स्थानों पर पुलिस कर्मी लगातार निगरानी करते रहे।
पूरनपुर। पुलिस ने कांग्रेस और सपा नेताओं को उनके आवास में हाउस अरेस्ट रखा। सपा के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव और कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल को उनके आवास में सुबह छह बजे पहुंची पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

बिलसंडा। समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा को पुलिस ने बुधवार को हाउस अरेस्ट कर लिया। दोपहर बाद उनको छोड़ा गया। संवाद
----
अधिवक्ताओं को नजरबंद करने के विरोध में जताई नराजगी
पीलीभीत। अधिवक्ताओं को जबरन नजरबंद करने का मामला सामने आने पर बुधवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम-एसपी से मुलाकात की। इस दौरान कहा गया कि मंगलवार रात से अधिवक्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है और पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमों में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से सकारात्मक बातचीत कर आश्वस्त किया। इस दौरान रामौतार रस्तोगी, शरद जायसवाल,शारमेंद्र मिश्रा, सैयद हैद जाफरी, के के पाल, विद्या राम वर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
--

कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद

कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed