UP: पीलीभीत में शारदा नदी उफनाई, गांव हजारा के कई घरों में भरा पानी, ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार
पूरनपुर इलाके में शारदा नदी में बाढ़ आ गई है। वनबसा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद गांव हजारा में जलभराव हो गया है। खेतों और रास्तों पर चार से पांच फीट पानी है। कई घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग घरों में कैद हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बचाव कार्य शुरू करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में वनबसा बैराज से शारदा में शुक्रवार को कई चरणों में रिलीज हुए अतिरिक्त पानी से नदी उफना गई। इससे इलाके की बाढ़ के हालात बन गए। गांव हजारा के कई घरों में जलभराव हो गया। खेतों और गांव के रास्तों पर चार से पांच फीट तक पानी का बहाव शुरू हो गया। नाव की सुविधा न होने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। ग्रामीणों ने प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कराने की अपील की है।
गांव के किनारे निचले स्थान पर बसे लालाराम, शंकर, रामस्वरूप, नत्थूलाल, अजय, रामचंद्र, मनोज, हरवंश के घरों में पानी भर गया। मार्गों और खेतों में जलभराव के चलते शुक्रवार को लोग खेतों और नदी कटान के स्थान तक नहीं पहुंच सके। जलभराव बढ़ने से लोग गांव के टापू बनने की आशंका व्यक्त कर रहे है। हालांकि अभी गांव से भुरजनिया को जाने वाले रास्ते से लोग आवागमन कर रहे हैं। गांव में नाव की व्यवस्था न होने से लोगों में रोष है।
सिख समाज के लोगों ने नदी किनारे की अरदास
शारदा नदी के कहर से बचने को सिख समाज के किसानों और अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार शाम को शारदा नदी किनारे पहुंचकर मां शारदा से कहर से बचाने प्रार्थना की। पूरनपुर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के हेड ग्रंथी जसपाल सिंह ने अरदास की। शारदा नदी में लगर, दलिया, बादाम, खसखस की शरदाई चढ़ाकर क्षेत्र पर कहर न ढहाने, क्षेत्र को सुरक्षित बचाने की प्रार्थना की।