{"_id":"6a76d0a3268566d1b301ff83","slug":"pilibhit-murder-when-son-return-from-haryana-searched-for-his-mother-he-found-bangles-bones-in-heap-of-fodder-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: भूसे के ढेर में हड्डियां और कंगन, तीन दिन उठता रहा धुआं, हरियाणा से लौटे बेटे ने मां को खोजा तो हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भूसे के ढेर में हड्डियां और कंगन, तीन दिन उठता रहा धुआं, हरियाणा से लौटे बेटे ने मां को खोजा तो हुआ खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 08 Aug 2026 03:26 PM IST
सार
हरियाणा से लौटे बेटे ने मां को खोजा तो भूसे के ढेर में कंगन और हड्डियां मिलीं। महिला तीन दिन से लापता थी। डीएनए रिपोर्ट से पहचान और मौत का खुलासा होगा। छह वर्ष पहले महिला के पति का निधन हो गया था।
विज्ञापन
1 of 11
pilibhit murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पीलीभीत के अमरिया में घर के बाहर भूसे के ढेर से तीन दिन तक धुआं उठता रहा। लोगों ने इसे सामान्य आग मानकर अनदेखा कर दिया। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसी सुलगते भूसे के नीचे एक मां की हत्या का ऐसा राज दफन है, जो पूरे गांव को सन्न कर देगा। हरियाणा से लौटे छोटे बेटे ने जब लापता मां की तलाश में भूसे के ढेर के जले भाग को हटाया तो पहले मानव हड्डियां और फिर मां के हाथों के कंगन दिखाई दिए। इसके बाद गांव में मातम पसर गया। अब पुलिस डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जिठनिया गांव निवासी 65 वर्षीय मोहनदेई के जीवन में पहले ही कई दुख आ चुके थे। छह वर्ष पहले पति का निधन हो गया था। दो साल पहले एक बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
2 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा बेटा सुरेश गांव में अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहता है, जबकि मोहनदेई गांव से बाहर बने घर में अकेली रहती थीं। छोटा बेटा माखन हरियाणा में नौकरी करता है। गांव आने पर मां या फिर गजरौला क्षेत्र के सुहास गांव में रहने वाली अपनी बहन के यहां ठहरता था।
3 of 11
मोहनदेई की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को जब माखन हरियाणा से गांव पहुंचा तो उसने लापता मां की तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन बृहस्पतिवार शाम को वह फिर घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
सास के शव को भूसे के ढेर में जलाकर व साक्ष्य मिटाने का आरोप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के बाहर पड़े जले हुए भूसे के ढेर को हटाया तो वहां मानव हड्डियां दिखाई दीं। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि बरामद अवशेष को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
5 of 11
सास के शव को भूसे के ढेर में जलाकर व साक्ष्य मिटाने का आरोप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे में धक्का देने की बात कबूली
पुलिस ने आरोपी महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने 31 जुलाई की रात विवाद होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि नशे की हालत में उसने अपनी सास मोहनदेई को धक्का दे दिया था, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।