सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six police personnel suspended for indiscipline and corruption in Pilibhit

Pilibhit News: अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार में छह पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी सुकीर्ति माधव ने की बड़ी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में एसपी सुकीर्ति माधव ने अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार करने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। 

Six police personnel suspended for indiscipline and corruption in Pilibhit
एसपी सुकीर्ति माधव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में एसपी सुकीर्ति माधव ने सोमवार को अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि एक मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर कराई प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों पर अनुचित लाभ लेने के प्रयास, विभागीय गोपनीयता भंग करने, गलत आचरण और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। मामले की विस्तृत जांच संबंधित सीओ को सौंपी गई है।



एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कार्रवाई गोपनीय सूचनाओं और विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद की गई। निलंबित पुलिस कर्मियों में एलआईयू में तैनात मुख्य आरक्षी बिन्देश्वर मौर्य और महिला मुख्य आरक्षी अनीता, न्यूरिया थाने में तैनात मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी अजय कुमार व आरक्षी महेश कुमार व बीसलपुर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार शामिल हैं। इन सभी पर जनता के साथ गलत व्यवहार, विभागीय नियमों के उल्लंघन और अनुचित गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरक्षी अजय कुमार लाइन हाजिर 
दियोरिया कला थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अजय कुमार को अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता के आरोप में लाइनहाजिर किया है। एसपी ने बताया कि सभी मामलों में अलग-अलग स्तर से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की गोपनीय जांच कराई, इसमें प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि हुई। प्रकरण की विस्तृत जांच संबंधित सर्किल अधिकारियों को सौंपी है। 

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय और आवश्यक होने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की विश्वसनीयता और जनता का विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता व किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि के प्रति विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed