सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Smart Meters: Messages not being received, power outages suddenly, increasing difficulties

स्मार्ट मीटर : नहीं मिल रहा संदेश, अचानक से गुल हो रही बिजली, मुश्किलें बढ़ीं

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Smart Meters: Messages not being received, power outages suddenly, increasing difficulties
स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर मझोला चेयरमैन को ज्ञापन देती महिलाएं स्रोत स्वयं
विज्ञापन
न्यूरिया। स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्री-पेड भुगतान ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बिना किसी सूचना या संदेश के अचानक से लोगों के यहां बिजली गुल हो जा रही है। संदेश न मिलने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। अधिकांश उपभोक्ताओं को निगम के ऐप के बारे में जानकारी नहीं है।
Trending Videos

कस्बा निवासी सिराज अहमद ने बताया कि उनके घर की बिजली शनिवार रात अचानक कट गई। जांच करने पर पता चला कि स्मार्ट मीटर में 55 रुपये का बकाया माइनस में चल रहा था। इस संबंध में उन्हें कोई संदेश नहीं मिला था। मशक्कत कर जैसे-तैसे 250 रुपयेे जमा किए। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली आपूर्ति और भी बदहाल हो गई। कहा कि बिजली काटने से पहले सूचना देने की व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता ही नहीं चला, 53 रुपये माइनस होते ही गुल हो गई बिजली

कस्बा निवासी अख्तर के घर की बिजली भी 53 रुपये माइनस होते ही ठप हो गई। उनका कहना है कि बिजली कटने का संदेश न मिलने से दिक्कत ज्यादा हो रही है। बाद में उन्होंने 300 रुपये का रिचार्ज कराया। इसके करीब 15 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, आविद के मीटर में 153 रुपये कम होते ही रात भर बिजली गुल रही। सुबह 500 रुपये का रिचार्ज कराने के करीब 30 मिनट बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।


प्रसार-प्रसार की कमी से बढ़ रहीं मुश्किलें, ऐप पर मिलती है जानकारी

प्री-पेड मीटर से बिल भुगतान और बकाया बिल की जानकारी न होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विभाग के ऐप के जरिए भुगतान किया जा सकता है। इसका प्रचार-प्रसार जरूरी है। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि निगम की एक ऐप्लीकेशन को मोबाइल में डाउनलोड कर लें। इस पर उपभोक्ता अपने कनेक्शन से संबंधित सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उनके प्री-पेड मीटर में कितनी धनराशि माइनस में है। 24 घंटे में कितनी खपत की है, यह सब पता चल जाएगा। उसी के हिसाब से रिचार्ज कराएं तो समस्या नहीं होगी। संवाद



स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर चेयरमैन को दिया ज्ञापन

मझोला। महिला प्रतिनिधिमंडल की सिद्धि गर्ग, शिवानी सिंह और परमजीत कौर ने रविवार को स्मार्ट मीटर की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मझोला नगर पंंचायत चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह को दिया। इसमें बताया कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, अत्यधिक बिल, बिना उपयोग के भी बिल बढ़ना और समय पर सही जानकारी न मिल रही है। अचानक से बिजली गुल हो जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बिल भी समय से नहीं मिल पा रहे हैं। चेयरमैन ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराए जाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed