सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The game of earning money from consumers who are making rounds of agencies has started.

Pilibhit News: एजेंसियों के चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं से कमाई का खेल शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The game of earning money from consumers who are making rounds of agencies has started.
सत्यभान सिंह
विज्ञापन
पीलीभीत/न्यूरिया। अफसर भले ही जिले में गैस की किल्लत न होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन घरेलू गैस की आपूर्ति में कमाई का खेल शुरू हो गया है। उधर, सोमवार को भी जिले में कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई। कई होटल और रेस्टोरेंट पर लकड़ी व कोयले से भट्ठी जलाकर काम किया गया। इसका असर खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ने लगा है। शहर में भी कई दुकानदारों ने चाय व नाश्ते के दाम बढ़ा दिए हैं।
Trending Videos


न्यूरिया के कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एक दिन पहले थाना परिसर में गैस का वितरण कराया गया था। सोमवार को कस्बे के कई उपभोक्ता अमरिया क्षेत्र की रसूला फरदिया गैस एजेंसी से मायूस होकर लौटे। राम लुभाया गैस एजेंसी फरदिया के एक उपभोक्ता ने नाम न छापने की शर्त बताया कि जरूरत पड़ने पर उन्होंने 1600 रुपये देकर सिलिंडर खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य उपभोक्ता ने 15 सौ रुपये का सिलिंडर खरीदने की बात कही। बुकिंग पर सिलिंडर करीब 950 रुपये का मिलता है। उपभोक्ता शाहिद महमूद ने बताया कि वह भी फरदिया की भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं। उन्होंने 11 मार्च को गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई। सोमवार को वह स्वयं एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे। वहां भी गैस नहीं मिली। रियाजुद्दीन ने 10 मार्च को गैस की बुकिंग कराई थी। अब तक सिलिंडर नहीं मिला। रियाजुद्दीन पीलीभीत की नर्मदा गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं।

गैस सिलिंडर खत्म, मायूस लौटे उपभोक्ता
अमरिया/जहानाबाद। गांव रसूला फरदिया की राम लुभाया भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को गैस का वितरण नहीं किया गया। बताया कि एजेंसी पर स्टॉक नहीं है। शनिवार को ही सभी सिलिंडर बिक गए थे। डिमांड लगा दी गई है। मंगलवार को गैस का वितरण होगा। उधर, जानकारी न होने के कारण कई उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंच गए। कुछ देर इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए। जहानाबाद कस्बे की गैस एजेंसी पर सोमवार को भी उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी। सुबह 10 बजे एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं को करीब एक घंटे इंतजार के बाद सिलिंडर मिला। संवाद




फोटो:

फोटो: 12
सिलिंडर मिला नहीं...पंक्चर बाइक का गुरुजी ने संभाला हैंडल, छात्र ने मारा धक्का
अमरिया। रसोई गैस की कमी का असर स्कूलोंं के मिड डे मील पर पड़ने लगा है। बताया जा रहा है कई स्कूलों में गैस सिलिंडर खत्म हो गया है। अमरिया क्षेत्र के करगैना प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक सोमवार सुबह मिड डे मील के लिए स्कूल में इस्तेमाल होने वाला खाली सिलिंडर लेकर 15 किलोमीटर दूर राम लुभाया भारत गैस एजेंसी रसूला फरदिया पहुंचे। एजेंसी पर गैस मिली नहीं। खाली सिलिंडर लेकर स्कूल लौटते समय बाइक पंक्चर हो गई। शिक्षक ने करीब तीन किलोमीटर दूर तक बाइक पैदल खींची। इस दौरान छात्र बाइक में धक्का लगाता दिखा। पूछने पर उन्होंने नाम बताने से इन्कार किया। पूरनपुर क्षेत्र के एक स्कूल में गैस न होने का संदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि बीएसए रोशनी सिंह का कहना है कि स्कूलों के सिलिंडर की व्यवस्था करा दी गई है। किसी तरह की समस्या नहीं है।
-----



फोटो: 7
गैस सिलिंडर के आठ दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहे, लेकिन गैस नहीं मिल पा रही। बुकिंग भी हो चुकी है। सही जवाब भी नहीं मिल रहा।- विनोद कुमार

फोटो: 9
नगर में खानपान का ठेला लगाते हैं। छह दिन से गैस न मिलने से व्यवसाय ठप है। इससे घर का बजट भी बिगड़ रहा है। - बंटी, मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी

फोटो: 10
सात दिन से रोज एजेंसी पर जाते हैं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा। गैस न मिलने से बहुत परेशानी हो रही है।
- सत्यभान सिंह

फोटो: 11
गैस न मिल पाने के कारण घर में पांच दिन से लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाया जा रहा है। कई दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं।
- राजीव कुमार, मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली

फोटो: 8

फोटो:

दस किलोमीटर दूर गांव बढ़ापुरा से पिछले तीन दिनों से रोजाना भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं। सुबह गैस एजेंसी पर पहुंच जाते हैं। शाम तक इंतजार करने के बाद खाली सिलिंडर लेकर वापस घर आ रहे हैं। - मोहम्मद इमरान, बड़ापुरा।
ऑनलाइन बुकिंग ठप, नहीं आ रहा ओटीपी
घुंघचाई। सोमवार को उदरहा गांव की एचपी गैस एजेंसी पर कई उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए खड़े दिखे। रम्पुरा निवासी श्रीराम ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग का प्रयास कर रहे, लेकिन ओटीपी नहीं आ रहा है। सिमरिया निवासी सतपाल ने बताया कि वह दो दिन से एजेंसी पर आ रहे हैं, लेकिन ओटीपी की समस्या के कारण गैस नहीं मिल पा रही है।

वर्जन
रसूला फरदिया एजेंसी पर स्टॉक न होने की जानकारी मिली है। उनका स्टाॅक आने वाला है। स्कूलों के सिलिंडर के संबंध में कहा जा चुका है। शिक्षक अपनी एजेंसी पर जाकर सिलिंडर ले सकता है। गैस की कालाबाजारी के मामले की जांच कराएंगे।
- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

सत्यभान सिंह

सत्यभान सिंह

सत्यभान सिंह

सत्यभान सिंह

सत्यभान सिंह

सत्यभान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed