सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The main roads of the city have been dug up and left, pedestrians are stumbling.

Pilibhit News: खोदकर छोड़ दीं नगर की प्रमुख सड़कें, राहगीर खा रहे ठोकरें

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The main roads of the city have been dug up and left, pedestrians are stumbling.
पूरनपुर में बिजली केबल डालने को खोलकर छोड़ी गई सड़क-संवाद
विज्ञापन
ऊबड़-खाबड़ सड़क से बाजार रोड पर अक्सर लगता है जाम
Trending Videos

पूरनपुर। पानी की भूमिगत पाइप और बिजली हाईटेंशन लाइन डालने के लिए जल निगम और बिजली निगम के ठेकेदारों ने नगर की प्रमुख सड़कों को खोदकर छोड़ दिया। इससे राहगीरों को आवागमन में ठोकरें खानी पड़ रही हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़कों के कारण वाहन निकालने को लेकर अक्सर जाम लगता है। जल निगम ने बाजार रोड की मरम्मत तो शुरू कर दी, लेकिन बिजली की भूमिगत केबल पड़ने का काम अभी भी अधूरा है।
नगर में पानी की भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए नगर की प्रमुख सड़कों और गलियों को जल निगम ने खोदवाकर पाइप डाले। अधिकांश मोहल्लों में सड़कों की मरम्मत करा दी गई। मुख्य सड़कों की मरम्मत अभी तक नहीं हो सकी। इसके अलावा नगर में बिजली विभाग की ओर से ब्लाॅक रोड, स्टेशन रोड पर भूमिगत केबल डालने सड़कें खोद कर डाल दी गईं। बाजार रोड और स्टेशन रोड पर राहगीरों को आवागमन के लिए ठोकरें खानी पड़ती हैं। इस कारण यहां अक्सर जाम लगता है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल डालने के बाद बनेगी सड़क : उपखंड अधिकारी
बिजली निगम के उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता कहते हैं कि भूमिगत केबल डालने पर खोदी सड़कों की मरम्मत को कंपनी का नगर पालिका से 27 लाख रुपये का एग्रीमेंट हुआ है। अभी भूमिगत केबल डाली जानी शेष है। केबल डालने का काम पूरा होने पर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
जल्द शुरू होगा बाजार रोड का निर्माण : चेयरमैन
नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने को जल निगम और ऊर्जा विभाग के अफसरों को कई बार मोबाइल फोन पर कहा गया। नोटिस भी भिजवाए गए। जल निगम से बाजार रोड पर मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। भूमिगत बिजली के केबल पड़ने के बाद नगर के बेकार पड़े खंभों को हटवाया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग की टेंडर प्रक्रिया अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि बाजार रोड पर एक बुकसेलर की दुकान से नगर पालिका चौराहा तक सड़क 32 लाख में ठीक कराना पहले से ही स्वीकृत है। हॉट मिक्स सड़क बनेगी। कुछ तापमान बढ़ते ही बाजार रोड का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। संवाद



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed