{"_id":"69cd70a8328e8db2f603c3b8","slug":"the-ruvi-team-visited-several-villages-and-examined-the-reality-of-the-jal-jeevan-mission-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-156577-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कई गांवों में घूमकर रुविवि की टीम ने जल जीवन मिशन की परखी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कई गांवों में घूमकर रुविवि की टीम ने जल जीवन मिशन की परखी हकीकत
विज्ञापन
जिले के एक ग्राम पंचायत में लोगो से पेयजल आपूर्ति की स्थिति परखती टीम। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जलापूर्ति व्यवस्था, पेयजल जल गुणवत्ता पर लाभार्थियों से ली जानकारी
पीलीभीत। जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर पानी की हकीकत व कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए बुधवार को बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) से शोधकर्ता जिले में पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग ब्लॉकों के छह गांवों में पहुंचकर योजना की भौतिक स्थिति व पानी की गुणवत्ता परखते हुए मूल्यांकन किया व आख्या रिपोर्ट बनाकर वापस लौट गई।
जल निगम की ओर से जिले की ग्राम पंचायतों को शुद्ध जलापूर्ति से जोड़ने के लिए करोड़ों की लागत से ग्राम पंचायतों में टंकियों, अंडर ग्राउंड पाइप लाइन आदि कार्य किया जा रहा है व कई ग्राम पंचायतों में कार्य पूरा भी हुआ है। इसकी धरातल स्थिति के आंकलन के लिए शासन की ओर से नामित बरेली रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम बुधवार को पीलीभीत पहुंची।
टीम ने जिले के अलग-अलग ब्लॉक में ग्राम पंसौली, मुस्तकिल, मगरासा, कल्याणपुर नौगवां, सैजना मुस्तकिल, करैया नवादा व पृथ्वीपुर गांवों का दौरा किया व गांव में लाभार्थियों के घर-घर जाकर लोगों से जलापूर्ति व जल की गुणवत्ता का आंकलन किया। वहीं ,निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति भी देखी। इस दौरान टीम में रुहेलखंड विश्व विद्यालय के प्रो. अफसाना खान, सहायक प्रोफेसर डॉ. नीवेदिता त्रिवेदी, डॉ. रफकान अली आदि मौजूद रहे।
जल निगम के सहायक अभियंता मो शफीक ने बताया कि शोधकर्ताओं की टीम ने गांव के नाम मांगे थे, उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया है। संवाद
Trending Videos