सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Toll Tax Rates Implemented on Pilibhit-Bisalpur Road

Toll Tax: पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग के टोल प्लाजा पर अब ज्यादा देना होगा टैक्स, नई दरें लागू

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
सार

टोल टैक्स की नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। अब पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन चालकों को ज्यादा शुल्क देना होगा। टोल टैक्स बढ़ने से इस मार्ग पर सफर भी महंगा हो जाएगा। 

Toll Tax Rates Implemented on Pilibhit-Bisalpur Road
सिमरा अकबरगंज स्थित टोल प्लाजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर आज से टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पूर्व में निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये देने होंगे। इसके साथ ही कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई पर जोर दिया जाएगा। रात 12 बजे से इस नियम को लागू कर दिया गया है।

Trending Videos


पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद इस मार्ग पर टोल प्लाजा का निर्माण करीब तीन वर्ष पूर्व कराया गया। निर्माण कार्य कराए जाने वाली संस्था की ओर से पिछले वर्ष इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से शुल्क वसूला जाने लगा। अब नए वित्तीय वर्ष में इस टोल प्लाजा पर लिए जाने वाली धनराशि को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही मासिक पास वाले वाहनों से लिया जाने वाले शुल्क में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से आदेश के बाद इस मार्ग पर नई नियमों से रुपये वसूले जाएंगे। इसके साथ ही कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा दिए जाने के लिए यूपीआई का प्रयोग किया जाएगा। आदेश के बाद रात 12 बजे से नए दरों को शुरू कर दिया गया है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को अधिक रुपये देने होंगे।

20 किमी के दायरे वाले मासिक पास में भी हुआ बदलाव
टोल प्लाजा से 20 किमी की परिधि में आने वाले वाहन स्वामियों को कुछ राहत दी जाती है। अब तक मासिक पास बनवाने वाले वाहन स्वामियों को 340 रुपये का शुल्क देना होता था,लेकिन अब इन वाहन स्वामियों को करीब 350 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

यह रहेगा शुल्क
वाहन श्रेणी एकल यात्रा का शुल्क   आने-जाने का शुल्क मासिक पास
कार जीप और वैन 45 65   1445
हल्के व्यावासयिक वाहन 70     105 2335
ट्रक बस   145     220     4890
थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन 160   240         5335
बड़े वाहन     280           420   9335

पहले यह लिया जा रहा था शुल्क
वाहन श्रेणी एकल यात्रा का शुल्क   आने-जाने का शुल्क मासिक पास
कार जीप और वैन   40 65       1410
हल्के व्यावासयिक वाहन 70 100     2275
ट्रक बस     145   215       4770
थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन   155 235   5200
बड़े वाहन 275   410     9105


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed