{"_id":"6a553ee828a68fa95a0813cd","slug":"trucks-diesel-tank-explodes-during-welding-three-people-suffer-burns-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-164025-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वेल्डिंग के दौरान ट्रक का डीजल टैंक फटा, तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वेल्डिंग के दौरान ट्रक का डीजल टैंक फटा, तीन लोग झुलसे
विज्ञापन
ग्राम जोगीठेर में टैंक फटने की जानकारी करते सी ओ राहुल पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर हालत में दो लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
बरखेड़ा। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। गैस वेल्डिंग के दौरान ट्रक का डीजल टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो लोगों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक घायल को निजी वाहन से परिजन बरेली इलाज को ले गए।
ग्राम टिकरी निवासी 60 वर्षीय ट्रक ड्राइवर वाहिद अली अपने ट्रक की टंकी में वेल्डिंग कराने के लिए जोगीठेर बाजार स्थित मोनिस की दुकान पर पहुंचे थे। मोनिस जब ट्रक के डीजल टैंक में वेल्डिंग कर रहे थे। तभी अचानक डीजल टैंक एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में दुकानदार मोनिस और ड्राइवर वाहिद अली के साथ ही ट्रक मालिक जोगीठेर निवासी रवि झुलस गए। डीजल टैंक के टुकड़े तीनों के शरीर पर लगने से वे जख्मी हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनिस तो आग की लपटों में घिर गया था। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। डीजल टैंक फटने के साथ ही दुकान में आग की लपटें उठने लगीं, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में आसपास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। एंबुलेंस से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रक मालिक रवि को परिजन निजी वाहन से इलाज को बरेली ले गए। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि डीजल टैंक में कुछ डीजल का अंश रह गया, जो गैस वेल्डिंग करते समय टैंक के अंदर तापमान बढ़ने से आग के गोले में बदल गया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि ट्रक के डीजल टैंक को पानी से धोने के बाद मरम्मत कराई जा रही थी, जिस वजह से टैंक में डीजल का अंश रह गया था। गैस बनने के बाद टैंक फट गया। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। संवाद