सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Board High school exams begin in Pilibhit

UP Board Exam: पीलीभीत में सघन जांच के बाद मिला प्रवेश, परीक्षा में शामिल होंगे 41 हजार विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत जिले में 69 केंद्रों पर बुधवार को सुबह 8:30 बजे से हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा कराई जाएगी। 

UP Board High school exams begin in Pilibhit
परीक्षा केंद्र पर लगी विद्यार्थियों की कतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। पीलीभीत जिले में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा शुरू हुई। इसके लिए सुबह सात बजे से ही विद्यार्थियों की लाइन लग गई। सघन जांच के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कड़ा और उपकरण प्रतिबंधित हैं। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई, जो 11:45 बजे तक जारी रहेगी। दूसरी पाली में इंटर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।

Trending Videos


शहर के अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज, ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया आदि में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारी भी भ्रमणशील हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जोन में बांटा गया जिला 
बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित कुल 69 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। निगरानी के लिए पांच सचल दल भी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। 

हाईस्कूल के 23,241 और इंटर के 18,580 विद्यार्थी होंगे शामिल
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित कुल 41,821 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 23,241 हाईस्कूल और 18,580 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed