{"_id":"6995445af8846c31d10a0e7a","slug":"sugar-mill-tractor-driver-dies-under-suspicious-circumstances-in-pilibhit-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चीनी मिल के ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चीनी मिल के ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 10:17 AM IST
पीलीभीत के बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल में ट्रैक्टर चालक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मिल के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना देने का बजाय मृतक का शव सीधे घर भेज दिया। इससे नाराज परिजन और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह मिल गेट पर युवक का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दरिया राज निवासी देवेंद्र कुमार (30 वर्ष) पुत्र मेवाराम बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल में ट्रैक्टर चालक पद पर नौकरी करता था। बुधवार को सुबह करीब पांच बजे बैगास स्थल पर देवेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लोगों का कहना है कि हादसे में युवक की जान गई। मिल प्रशासन ने परिवार को बिना सूचना दिए ही शव घर भेज दिया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने शव लाकर मिल गेट पर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।