{"_id":"695ff28ec45fec1cdc081763","slug":"weather-change-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-151493-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तराई मेंं तीन डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर से पूरे दिन ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तराई मेंं तीन डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर से पूरे दिन ठिठुरते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के बीच गुजरते वाहन संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 7.2 से लुढ़क कर 4.2 पर पहुंच गया। सुबह 11 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोग ठिठुरने लगे। तीन बजे के करीब हल्की धूप खिलने से कुछ राहत मिली लेकिन शाम ढलते ही कोहरे ने फिर दस्तक दे दी। इससे वातावरण में गलन बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल जनवरी के महीने में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास तक रहा था। इस बार बृहस्पतिवार को इसमें रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई। सुबह के समय घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता करीब 10 मीटर ही रह गई। वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ी। हेडलाइट जलाकर काफी धीमी गति से वाहन निकाले गए। धीरे-धीरे कोहरा वातावरण से छंटकर आसमान की ओर पहुंचने लगा, तब यातायात सामान्य हो सका। दोपहर में कोहरा पूरी तरह से छंट गया। इसके बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन बर्फीली हवा लगातार चलती रही।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 4.2 और अधिकतम 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। डाॅ. ढाका के अनुसार अब तक के सर्दी के मौसम के दौरान बीते रविवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया लेकिन बृहस्पतिवार को इसमें और गिरावट आ गई। पिछले साल की तुलना में इस बार जनवरी के महीने में सर्दी ज्यादा हो रही है। गत वर्ष जनवरी में न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री के आसपास आ गया था लेकिन इस बार तो यह और भी घट गया।
बिलसंडा। सर्दी के सितम के कारण लोग बेहाल हैं। सिर से पैर तक गर्म कपड़े पहनने के बाद लोग पूरे दिन ठिठुरन महसूस करते रहे। कई जगहों पर लोगों ने आग जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कस्बे में अलाव की संख्या बढ़ा दी है।
Trending Videos