सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman body found hanging in room suspected suicide in Budaun

Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बुधवार को उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। उसका पति काम पर गया था। घर में बच्चे थे। उन्हीं कमरे में शव लटका देखा। 
 

Woman body found hanging in room suspected suicide in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूप सिंह में एक महिला का घर में ही फंदे से शव लटकता मिला। जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 



शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी मुन्ना लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा देवी (40 वर्ष) की शादी 18 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी युवक के साथ की थी। बुधवार को युवक राइस मिल पर काम करने गया था। घर उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने फंदे से लटका देखा शव 
इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा देवी की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला। बच्चे जब कमरे में गए तो शव लटका देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के बाद घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन

मामले की सूचना पर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। पहले तो मायके वालों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाद में लोगों के समझाने के बाद परिजन राजी हुए। 

सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed