सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies under suspicious circumstances, family members accused of assault

Pilibhit News: संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, मायके वालों पर मारपीट का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, family members accused of assault
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जानकारी जुटाई। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
Trending Videos

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव खरौसा में मीरा (45) पत्नी सियाराम की शुक्रवार रात घर में ही में मौत हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि महिला बीमार थी। वहीं, सूचना पर रात को ही जिला अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट का आरोप लगाया। हालांकि कुछ ही देर में परिजन शव को गांव स्थित घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार किया और पोस्टमाॅर्टम कराने को भी राजी नहीं हुए। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed