{"_id":"6a739d3a2da7ced27f080729","slug":"youth-takes-away-shivling-and-nandi-from-shiva-temple-members-of-the-muslim-community-catch-him-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165890-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिवालय से शिवलिंग और नंदी ले गया युवक, मुस्लिम समाज के लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिवालय से शिवलिंग और नंदी ले गया युवक, मुस्लिम समाज के लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन
घटना के बाद मंदिर के बाहर लगी भीड़ - वीडियो ग्रेब
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। शेरपुर कलां में शिवालय से शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को साफ-सफाई करने वाला उठा ले गया। यह देख गांव के मदन लाल को मुस्लिम समाज के लोगों ने मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है।
घटना मंगलवार रात करीब 10:30 की है। मंदिर के समीप रहने मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवलिंग उठाकर ले जा रहे गांव के मदन लाल को पकड़ लिया। मंदिर में नंदी की मूर्ति, शिवलिंग गायब होने से इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची। गांव के पीएचसी परिसर में ले जाकर रखे गए नंदी और शिवलिंग को पुलिस ने मंदिर परिसर में आनन-फानन में फिर स्थापित करा दिया। मुस्लिम बाहुल्य गांव के मंदिर से नंदी ले जाने और शिवलिंग को ले जाते पकड़े गए युवक का मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांव की पीएचसी में रहकर साफ-सफाई करता है। नंदी और शिवलिंग मंदिर में उखड़े मिलने पर उसने दोनों को पूजा करने के लिए पीएचसी परिसर में रखने की कोशिश की। सर्किल अधिकारी विधि भूषण मौर्य के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मदन लाल नशेड़ी और मनोरोगी है। उसके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। संवाद