फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   349 advocates cast their votes in the District Bar Association elections.

Pratapgarh News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 349 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
349 advocates cast their votes in the District Bar Association elections.
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करते अ​धिवक्ता। अ​धिवक्ता
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में 349 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह की उपस्थिति में चुनाव हुआ। चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मतों की गिनती के दौरान सभी प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं को सुबह 9:30 बजे जिला बार एसोसिएशन कार्यालय स्थित मतगणना स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट:-
प्रमुख पदों पर उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें चंद्र प्रताप सिंह, विजय पाल सिंह, श्याम प्रताप सिंह, शिवराम मिश्रा और सुरेंद्र सिंह लाल साहब शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सिंह और राकेश कुमार सिंह के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद पर योगेश सिंह, राजेश प्रताप सिंह और लल्लन सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed