फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चंद्रकुमार ने 172 मत से रामलखन को हराया

चंद्रकुमार ने 172 मत से रामलखन को हराया

Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में शनिवार को भारी गहमा-गहमी रही। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चंद्रकुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी रामलखन सिंह को 172 मतों से परास्त कर जीत दर्ज की है। मंत्री पद पर कर्मचारियों ने एक बार फिर सुरेश चंद्र पांडेय को निर्विरोध चुन लिया।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के हुए चुनाव में चंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। मतदान में कुल 278 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इनमें चंद्रकुमार सिंह को 225 और रामलखन सिंह को 53 मत मिले। इसके पूर्व शाखा मंत्री के रूप में सुरेश चंद्र पांडेय को लगातार 15वीं बार निर्विरोध चुना गया। रमजान अली को कोषाध्यक्ष, कार्यशाला अध्यक्ष के रूप में सुरेश प्रताप सिंह और मंत्री के रूप में मो. अकरम का चुना गया है। अभी तक अध्यक्ष रहे सुशील कुमार शर्मा ने इस बार चुनाव ही नहीं लड़ा। चुनाव में क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में ओम प्रकाश द्विवेदी, सुशील कुमार शर्मा, रामचंद्र सिंह को चुना गया है। शाम को लगभग तीन बजे चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही चंद्रकुमार सिंह के समर्थक खुशी से झूम उठे। कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठाकर खुशियां बांटी। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed