{"_id":"69a9e3352b56bd0fa80f9c26","slug":"accused-of-throwing-colours-at-a-religious-place-on-holi-uproar-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-161173-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: होली पर धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: होली पर धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन हुड़दंग करने वालों को काबू में करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की सूझबूझ से कंधई, छितपालगढ़, कुंडा, देहात कोतवाली समेत कई स्थानों पर विवाद होते-होते बच गया।
कंधई बाजार में बुधवार को होली मना रहे होरियारों का जुलूस निकला। क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. हफीज उर्फ शानू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल पर रंग फेंके। धार्मिक उन्माद फैलाते हुए नारे लगाए और धार्मिक स्थल के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया।
लोगों के जुटने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। लोगों का आरोप था कि पिछले वर्ष भी माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि दोनों आरोपियों को एसडीएम न्यायालय से जमानत नहीं मिली। इसलिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
वहीं, दूसरी ओर देल्हूपुर के छितपालगढ़ बाजार में दोपहर बाद कुछ लोग तेज साउंड बजाते हुए हुड़दंग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार समझाने के बाद कुछ लोग डांस करने की जिद करने लगे। उनके बीच झड़प हुई। बाद में थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी को दौड़ाया तो वह फरार हुए। हालांकि थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बाजार पहुंचकर मामला शांत कराया।
कुंडा मेन चौराहे पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। कटरामेदनीगंज में बाजार में डीजे की धुन पर थिरक रहे युवाओं की टोली ने कार से शहर की ओर जा रहे जलालपुर निवासी सुधीर मिश्रा के साथ मारपीट की। उनकी कार में तोड़फोड़ करते हुए पर्स छीन लिया। जिसमें कागजात के साथ 50 हजार रुपये थे। शिकायत के बाद भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे।
Trending Videos