{"_id":"6a666583d77d55ee7a08bd7d","slug":"british-era-junction-building-being-demolished-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-173792-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ढहाया जा रहा अंग्रेजों के जमाने का जंक्शन भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ढहाया जा रहा अंग्रेजों के जमाने का जंक्शन भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजों के जमाने में 1838 में तैयार किया गया प्रतापगढ़ जंक्शन (अब मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन) का भवन सौंदर्यीकरण और विस्तार के लिए ढहाया जा रहा है। निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
अमृत भारत योजना में मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन को शामिल किया गया है। वर्ष 2023 में जंक्शन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम किया गया। योजना के तहत जंक्शन का सौंदर्यीकरण और विस्तार होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हालांकि पुराने भवन को क्षतिग्रस्त किए जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर आवागमन पर रोक लगा दी गई है। यात्रियों को जंक्शन के बाहर बने फुट ओवरब्रिज के रास्ते प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ रहा है। भारी सामान लेकर स्टेशन पहुंचने वाले को अधिक दिक्कत हो रही है। पहले वह सीधे प्रवेश द्वार से प्लेटफार्म नंबर एक तक पहुंच जाते थे। महिलाओं के साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।
वर्जन-
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन की सुविधा मुख्य प्रवेश द्वार से दी जाएगी। कार्य के कारण प्रवेश द्वार से आवागमन पर रोक लगाई गई है।
जेपी शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक